मैनपुरी, अक्टूबर 2 -- Mainpuri News: करहल। नगर स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस की पिछले 10 वर्षों से सफाई नहीं हो रही थी। डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी व जिला जज रूपेश रंजन ने बीती रात गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। जहां छत की सीलिंग टूटी और झाड़ियां व गंदगी पाए जाने पर पीडब्ल्यू विभाग की फटकार लगाई और सरकार द्वारा मेंटेनेंस के लिए आए धन का पूरा ब्यौरा मांगकर जांच भी बैठा दी। बीती रात वीवीआईपी गेस्ट हाउस के निरीक्षण के दौरान कक्ष संख्या एक की छत का पीवीसी सीलिंग का एक सिर टूटकर जमीन पर गिरा पाया गया। जिसको सही नहीं कराया गया था। जगह-जगह पपड़ी उखड़ कर गिर रही थी, जिसे सही दिखाने के लिए पुट्टी कर दी गई थी। डीएम ने एडीओ पंचायत गौरव कुमार को निर्देश दिए सुबह 11.00 बजे तक विशिष्ट अतिथि गृह की साफ-सफाई होनी चाहिए। गुरुवार सुबह होते ही नगर पंचायत करहल, बरन...