मैनपुरी, अगस्त 19 -- Mainpuri News: जिलाधिकारी कोर्ट में चल रहेविचाराधीन जमीनी वाद में कूटरचित अभिलेख प्रस्तुत करने वाले आरोपी और उसके सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ डीएम ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। लेखपाल की तहरीर पर एलाऊ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एलाऊ क्षेत्र की ग्राम पंचायत भांवत के लेखपाल गौरव कुमार ने एलाऊ थाने में तहरीर दी। बताया कि दिनेश आदि बनाम मुकेश आदि अंतर्गत धारा 128 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 में प्रतिवादी मुकेश पुत्र रोशनलाल निवासी कुबेरपुर तथा उसके सहयोगियों द्वारा कूटरचित अभिलेख प्रस्तुत किए गए। डीएम ने जांच कराई तो अभिलेख फर्जी मिले और क्षेत्रीय लेखपाल को रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश पारित कर दिया। डीएम के आदेश पर पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी मुकेश कु...