मैनपुरी, सितम्बर 2 -- Mainpuri News: डीपीआरओ राजेश कुमार बघेल ने पंचायत सहायकों को नियमित रूप से डिजिटल लाइब्रेरी खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का नामांकन कराएं। वहीं पंचायत सचिव भी लगातार 15 दिन तक डिजिटल लाइब्रेरी में बैठकर शासनादेश के मुताबिक सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे। डिजिटल लाइब्रेरी में इनवर्टर की व्यवस्था भी की जाए। बुधवार को डीपीआरओ ने ब्लॉक मैनपुरी की ग्राम पंचायत जसरऊ, बुर्रा व चांदपुर में डिजिटल लाइब्रेरी व निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान बुर्रा और चांदपुर में पंचायत सहायक और पंचायत सचिव मौके पर नहीं मिले। पंचायत सहायक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: लाइब्रेरी में कम्प्यूटर न इंटरनेट, 700 रुपये खर्च कर शहर जाते हैं बच्चे वहीं लाइब्र...