मैनपुरी, अगस्त 14 -- Mainpuri News: चौकी क्षेत्र में चोर बेखौफ होकर लगातार ट्रांसफार्मरों को निशाना बना रहे हैं। नवीगंज निवासी बृजेश मिश्रा के खेत पर लगी सबमर्सिबल के पास लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को बीती रात चोरों ने पोल से नीचे गिरा दिया। चोर उसमें से कीमती तेल और कॉपर (तांबा) निकालकर रफूचक्कर हो गए। इतना ही नहीं, शातिरों ने समर के कमरे का ताला तोड़कर वहां रखा अन्य सामान भी पार कर दिया। शुक्रवार तड़के जब ग्रामीण खेतों की ओर टहलने निकले, तब जमीन पर क्षत-विक्षत पड़े ट्रांसफार्मर को देख क्षेत्र में खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पीड़ित बृजेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 10 अगस्त को भी इसी चौकी क्षेत्र के गांव चनेपुर में किसान प्रबल प्रताप की सबमर्सिबल पर लगे ट्रांसफार्मर को गिराकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गय...