Mainpuri News: ट्रक में टेप से छिपाकर ले जा रहे थे 16.190 किग्रा गांजा
मैनपुरी, अक्टूबर 15 -- Mainpuri News: दन्नाहार पुलिस ने वाहन चेंकिंग के दौरान एक ट्रक से 16 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को भी पकड़कर सीज कर दिया है। दन्नाहार थाना प्रभारी शत्रुंजय कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर अरिंद नदी पुल के निकट एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक से पुलिस ने प्रदीप कुमार पुत्र रमेश निवासी खेरिया थाना पिलुआ एटा, रजनीश पुत्र मानसिंह निवासी भाऊसे थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज को पकड़ा। ट्रक की चादर में टेप से नौ पैकेट लगाए थे जिसमें 16 किलो गांजा बरामद हुआ। आोपी ये गांजा मुजफ्फरनगर ले जा रहे थे। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों का आपराधिक इतिहास और लोकल कनेक्शन की जानकारी ली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.