Mainpuri News: ट्रक दौड़ता रहा, चोर ट्रक से इन्वर्टर के बॉक्स चुराते रहे
मैनपुरी, नवम्बर 26 -- Mainpuri News: दौड़ते ट्रक की तिरपाल काटकर चोरों ने 23 इन्वर्टर बॉक्स चोरी कर लिए। शहर में सिंधिया तिराहे से लेकर करहल चौराहे के बीच ये चोरी हुई। पीड़ित की शिकायत पुलिस ने दर्ज नहीं की तो उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीजेएम कोर्ट में शिकायती पत्र देकर लवकुश पुत्र कन्हीलाल निवासी कैलाशपुरी थाना कमालगंज फर्रुखाबाद ने शिकायत की कि वह ट्रक चलाकर जीवन यापन करता है। 21 अप्रैल 2026 को वह भिवाड़ी ट्रांसपोर्ट से यूटीएल कंपनी के इन्वर्टर, बैट्री पैनल बावल (हरियाणा) से लादकर अकबरपुर (कानपुर देहात) के लिए निकला था। उसने सिकंदराराऊ ढाबे पर खाना खाया, तब ट्रक चेक किया तो सबकुछ ठीक था। मैनपुरी-इटावा मार्ग पर चाय पीने के लिए वह रुका तो उसने देखा कि गाड़ी का तिरप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.