Mainpuri News: ट्यूबवैल चलाते समय किसान को लगा करेंट, मौत
मैनपुरी, अगस्त 9 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुमर्रा में रविवार की सुबह खेत पर गए किसान को ट्यूबवैल चलाते समय करंट लग गया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की सुबह घुमर्रा निवासी 55 वर्षीय उदय सिंह पुत्र मुंशीलाल अपने खेत पर फसल की सिंचाई करने के लिए गए थे। जैसे ही उन्होंने ट्यूबवैल चालू किया तभी उसमें आ रहे करंट की चपेट में आ गए। बताया यह भी गया है कि ट्यूबवैल के निकट बिजली केबल पड़ी थी, उसमें भी करंट आ रहा था। करंट से उदय सिंह की मौत हुई तो आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग वहां पहुंच गए, परिजनों को अवगत कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पोस्टमार्टम के बाद शव पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.