मैनपुरी, जुलाई 27 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर में टैंकर पर बैल्डिंग कराते समये टैंकर में आग लग गई। आग लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं टैंकर ड्राइवर और बेल्डिंग कर रहे युवक ने कूदकर अपना बचाव किया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर युवक को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम वीरमपुर निवासी 32 वर्षीय अंकित राजपूत पुत्र विनोद राजपूत कोतवाली क्षेत्र के ही एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। सोमवार की शाम टैंकर से डीजल और पेट्रोल पंप पर खाली करने के बाद टैंकर के अंदर पानी भरा गया। इसके बाद अंकित राजपूत और टैंकर चालक टैंकर में ऊपरी हिस्से में बैल्डिंग कराने नगर के ही ट्रांसपोर्टनगर गए थे। जहां बैल्डिंग करने वाले ने जैसे ही बैल्डिंग करनी शुरू की वैसे ही ट...