Mainpuri News: टेंपो और बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल
मैनपुरी, अगस्त 6 -- Mainpuri News: क्षेत्र के जीटी रोड पर सूरजपुर खिरिया के समीप स्कूल से लौट रहे प्रधानाचार्य की बाइक में टेंपो सवार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद टेंपों भी अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के ग्राम उजइया फकीरपुर निवासी 56 वर्षीय प्रधानाध्यापक यतेंद्र सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह प्राथमिक विद्यालय नगला ऊसर से बाइक से घर जा रहे थे। तभी जीटी रोड पर सूरजपुर खिरिया के समीप एक टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। उसके बाद टेंपो भी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 35 वर्षीय मुस्तकीम पुत्र शुभराती व बानो पत्नी शुभरात्री निवासी मोहनपुरा गुरसहायगंज कन्नौज घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.