Mainpuri News: झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से वृद्धा ने तोड़ा दम
मैनपुरी, अगस्त 17 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम सिया खुर्द में झोलाछाप ने वृद्धा को इंजेक्शन लगाया तो उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद वृद्धा ने दम तोड़ दिया। वृद्धा ने अपनी पुत्रवधू का उपचार दिलाने के लिए झोलाछाप को घर बुलाया था। पुत्रवधू सात माह की गर्भवती थी और उसे खांसी जुकाम की दिक्कत थी। वृद्धा ने अपनी भी तबियत खराब होने की बात कही तो झोलाछाप ने इंजेक्शन लगा दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है। रविवार को कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सिया खुर्द निवासी धनदेवी कश्यप पत्नी पन्नालाल कश्यप ने अपनी सात माह की गर्भवती पुत्रवधू निधि पत्नी उदयवीर को खांसी, जुकाम आदि की समस्या होने पर झोलाछाप मुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.