Mainpuri News: झोलाछाप के इंजेक्शन अधेड़ की बिगड़ी हालत, मौत
मैनपुरी, अक्टूबर 23 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला बगिया में झोलाछाप द्वारा इंजेक्शन लगाते ही अधेड़ की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन फानन में जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ग्राम नगला बगिया निवासी 52 वर्षीय रामदास पुत्र नाथूराम को शुक्रवार शाम लगभग 6:15 बजे अचानक पेट में दर्द हुआ। परिजनों ने उपचार के लिए गांव के पास ही रहने वाले एक झोलाछाप को घर बुलाया। परिजनों के अनुसार पेट दर्द की जानकारी देने पर कथित झोलाछाप ने उन्हें इंजेक्शन लगाया। इसके करीब पांच मिनट बाद ही रामदास की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.