Mainpuri News: जेन अल्फा : बच्चों की अपील पर चमकी बसैत की गलियां
मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: डिजिटल युग की नई पौध, यानी जेन अल्फा सिर्फ मनोरंजन के लिए स्क्रीन का इस्तेमाल नहीं कर रही, बल्कि अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढना भी बखूबी जानती है। इसका ताजा उदाहरण मैनपुरी के किशनी ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत बसैत में देखने को मिला। गांव में शाम ढलते ही छा जाने वाले अंधेरे से परेशान मासूम बच्चों ने जब स्मार्टफोन उठाया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रशासन के नाम एक भावुक वीडियो अपील सोशल मीडिया पर वायरल की, तो अफसरों को भी तत्काल एक्शन मोड में आना पड़ा। बच्चों की इस स्मार्ट और असरदार पहल का नतीजा यह रहा कि जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेकर विद्युत पोलों पर लाइटें लगवा दीं। डीएम और सीडीओ के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, एडीओ पंचायत मनोज प्रभाकर, प्रधान संतोष कुमार, लाइनमैन कल्लू शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.