Mainpuri News: जिला कोर्ट में शुरू भी हो अन्नदा कैंटीन, भेजा पत्र
मैनपुरी, अगस्त 13 -- Mainpuri News: कलक्ट्रेट परिसर में 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने वाली अन्नदा कैंटीन की सफलता के बाद अब अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय दीवानी में भी कैंटीन शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया के नेतृत्व में गुरुवार को ओमप्रकाश कठेरिया, सुशील शाक्य, राधाकृष्ण शाक्य, आकांक्षा दुबे व नेहा राजपूत ने डीएम को पत्र भेजा है। अधिवक्ताओं ने बताया कि भोगांव, कुरावली, घिरोर, किशनी, करहल तहसीलों व जनपद के 14 थानों से आने वाले वादकारी, अपराधों से पीड़ित, उनके रिश्तेदार व जमानतदार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कोर्ट में रहते हैं। कई किमी दूर से आने वाले वादकारियों को समय से कोर्ट पहुंचने के लिए सुबह ही घर से निकलना पड़ता है। दिनभर की सुनवाई में भूखे रहने के कारण उन्हें परेशानी होती है। अधिवक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.