मैनपुरी, नवम्बर 7 -- Mainpuri News: जिले में सर्दी बढ़ने के साथ ही बुखार और अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। इस दौरान तीन मरीजों की मौत हो गई। इनमें बुखार से पीड़ित तीन माह की बच्ची भी शामिल है। वहीं गंभीर हालत में दो मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा निवासी वीकेंद्र की तीन माह की बेटी नीति को पिछले तीन दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन निजी डॉक्टर से उसका उपचार करा रहे थे। शनिवार सुबह बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम अंगदपुर मधाऊ निवासी 65 वर्षीय भूप सिंह पिछले कई दिनों से अस्थमा की समस्या से परेशान थे। परिजन निजी डॉक्टर से उनका इलाज करा रहे थे। शनिवार को ...