मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: शहर में वाहन चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। पुलिस भी इन वाहन चोरों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चला रही है। बीते शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी से बाहर दो बाइक चोरी हो गई। वहीं रात के समय कई मरीजों के मोबाइल भी चोरी हो चुके हैं, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल है। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर निवासी एंबुलेंस चालक अनीस अली पुत्र वकील अली अपनी मां को दवा दिलाने अस्पताल आए थे। बाइक उन्होंने इमरजेंसी के बाहर खड़ी कर दी थी। कुछ देर बाद जब वह बाहर आया तो उसकी हीरो बाइक वहां से गायब थी। इसी तरह एलाऊ के ग्राम सेवापुर निवासी रुकनेश कुमार पुत्र महेश कुमार का भाई सर्पदंश का शिकार हो गया था। वह अपने भाई का उपचार कराने इमरजेंसी आए थे। करीब एक घंटे के बाद जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक मौके ...