Mainpuri News: जलमग्न सड़कों और जर्जर रास्तों की मार झेल रहा किशनी
मैनपुरी, सितम्बर 27 -- Mainpuri News: क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने एक तरफ किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, तो दूसरी तरफ जर्जर सड़कों ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नगर स्थित नवीन उप मंडी मार्ग और थाने के बगल से निकलने वाला हरचंदपुर मार्ग बारिश के कारण पानी से लबालब भरकर टापू में तब्दील हो गए हैं। इससे किसानों, व्यापारियों और राहगीरों को आवागमन में भीषण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील के सामने से मंडी तक जाने वाले इस मार्ग पर कई आवासीय मकानों के साथ मिनी स्टेडियम भी स्थित है। मार्ग के किनारे रहने वाले लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है और छोटे-छोटे बच्चे घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। गड्ढों और जलभराव के कारण आए दिन किसानों की फसल से लदे वाहन पलट जाते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.