Mainpuri News: जलभराव से नौनिहाल परेशान, पानी और कीचड़ से होकर पहुंच रहे स्कूल
मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: विकासखंड क्षेत्र के ग्राम रामनगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने जलभराव की समस्या से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय आने-जाने के लिए बच्चों को रोजाना पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। समस्या का समाधान न होने से अभिभावकों में भी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के मुख्य द्वार के आसपास लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश के बाद समस्या और गंभीर हो जाती है। छोटे बच्चों को पानी से होकर विद्यालय पहुंचने में परेशानी होती है और उनके कपड़े व जूते भी खराब हो जाते हैं। ठहरे हुए पानी के कारण मच्छरों के पनपने और दुर्गंध की समस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.