Mainpuri News: जलभराव से चौराईपुर विद्युत उपकेंद्र का मार्ग ठप
मैनपुरी, सितम्बर 28 -- Mainpuri News: तहसील क्षेत्र में स्थित चौराईपुर विद्युत उपकेंद्र तक जाने वाला मार्ग लगातार बारिश के चलते पूरी तरह बदहाल होकर ठप हो चुका है। जलभराव के कारण विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों और अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले उपभोक्ताओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक रास्ते व पुलिया का निर्माण नहीं कराया जा सका है, जिससे क्षेत्रीय लोगों और कर्मचारियों में भारी रोष है। उपकेंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि बारिश के दौरान ड्यूटी पर पहुंचना किसी जोखिम से कम नहीं होता। विद्युत कर्मचारी रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि हल्की बारिश होते ही सड़क मार्ग से निकलना दूभर हो जाता था। पहले लोग विद्युत पोल रखकर किसी तरह रास्ता पार कर लेते थे, लेकिन अब वह अस्थायी रास्ता भी बंद हो चुका है। ऐसे में कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.