मैनपुरी, जुलाई 18 -- Mainpuri News: जन-सुनवाई के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सम्मुख ग्राम करीमगंज निवासी सविता ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ दिलाने की मांग की। इस पर मंत्री ने परियोजना निदेशक डीआरडीए को पात्रता की जांच कर, पात्र होने पर लक्ष्य मिलते ही आवास आवंटित करने के निर्देश दिए। पर्यटन मंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि पक्की पैमाइश व मेड़बंदी के बाद यदि कोई दोबारा अवैध कब्जा करता है, तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि चकरोड की पैमाइश के बाद मनरेगा से मिट्टी कार्य कराया जाए और किसी गरीब की भूमि पर अनाधिकृत कब्जा न रहे। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव रोकने के लिए नाले-नालियों से अवैध अतिक्रमण हटाने तथा जल निकासी के बेहतर प्रबंध करने के निर्दे...