मैनपुरी, अक्टूबर 2 -- Mainpuri News: किशनी। तहसील क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीण आज भी जर्जर सड़कों के कारण भारी परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं। खस्ताहाल सड़कों के चलते आम राहगीरों के साथ-साथ सबसे ज्यादा मुसीबत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम से जर्जर मार्ग की जांच कराकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीण सहदेव चौहान, राजू चौहान, धर्मवीर सिंह, मधुवन सिंह और हिमांशु चौहान आदि ने बताया कि किशनी-समान-कटरा मार्ग पर स्थित चोराईपुर बिजली घर के सामने से एक रास्ता ग्राम मकरंदपुर के लिए जाता है। इस मुख्य मार्ग से मकरंदपुर सहित कई अन्य गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने की शिकायत आरोप है कि यह मार्ग पिछले कई वर्षों से अत्यंत जर्जर स्थिति में पड़ा हुआ...