Mainpuri News: जमीन पर गिरे भाव तो सड़कों पर फेंका जाने लगा आलू
मैनपुरी, अक्टूबर 21 -- Mainpuri News: जिले के आलू किसानों के सामने बड़ी समस्या पैदा हो गई है। आलू के भाव बहुत नीचे आ गए हैं। 200 रुपये में 50 किलो आलू बिक रहा है। फिर भी अपेक्षित खरीदार नहीं है। आलू बीज की निकासी की गति धीमी है। सरकार ने आलू की बिक्री पर 50 रुपये पैकेट की छूट भी दे रखी है। पंजीकृत व्यापारियों को बेचने पर 100 रुपये प्रति पैकेट की छूट दी जा रही है। बावजूद इसके फसलों का राजा आलू किसानों के सपनों को तोड़ने की कोई कसर नहीं छोड़ रहा। हालत यह है कि अब आलू सड़कों पर फेंका जाने लगा है। मैनपुरी जनपद में 70 से अधिक शीतगृह संचालित हैं। इसमें इस वर्ष एक करोड़ 20 लाख आलू की बोरियों का भंडारण दिया गया। किसानों को उम्मीद थी कि आलू का यह उत्पादन उनके अरमानों को पूरा करेगा। मगर आलू पूरे साल किसानों की उम्मीदों को तोड़ता रहा। अब आलू की बुवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.