Mainpuri News: जमीन नाम न करने पर पुत्र ने पिता को मारी गोली, हालत गंभीर
मैनपुरी, अक्टूबर 27 -- Mainpuri News: करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला महाजीत में पुत्र ने पिता को गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पिता पर जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। विरोध पर पुत्र ने तमंचे से गोली चला दी, जो पिता के सिर में लगी। गंभीर रूप से घायल होने पर उनका सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मां की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला महाजीत निवासी मंजू देवी ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि उसका पुत्र अपने पिता राजेश कुमार उर्फ राजू पर जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। राजेश ने इसका विरोध किया तो पुत्र गौरव यादव नाराज हो गया और उसने तमंचे से पिता पर गोली चला दी।गोली सिर में लगी और वह वहीं गिर पड़े। गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया। वहां से सैफई मेडिकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.