मैनपुरी, नवम्बर 1 -- Mainpuri News: किशनी नगर से फर्रुखाबाद गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए बनने वाले इंटरचेंज और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस प्रक्रिया में किसानों को 14 लाख से 22 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है। इसी क्रम में, शमशेरगंज निवासी किसान की साढ़े तीन बीघा जमीन के एवज में 59 लाख रुपये का मुआवजा तय किया गया था। पीड़ित किसान अमूल दास की पत्नी नीलम जाटव ने शनिवार देर शाम किशनी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि क्षेत्र के लेखपाल सत्येंद्र शाक्य ने उसके पति का खाता मैनपुरी की एचडीएफसी बैंक शाखा में खुलवाया था। इस दौरान लेखपाल ने बैंक के कुछ चेक अपने पास रख लिए थे। मुआवजे की रकम आते ही खाते से 4.80 लाख रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया। बैंक में पता करने पर पुष्टि...