Mainpuri News: जमीन अधिग्रहण : एक पक्ष ने मांगी रोक, दूसरा देने को तैयार
मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: ग्राम सींगपुर में जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों का दो पक्षों में बंटकर अलग-अलग रुख सामने आया है। तहसील दिवस में पहुंचे एक पक्ष ने डीएम के नाम प्रार्थना पत्र सौंपकर औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन अधिग्रहण रोकने की गुहार लगाई, तो वहीं दूसरे पक्ष ने अपनी जमीन देने के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। जमीन बचाने की मांग कर रहे किसानों का कहना है कि गांव की अधिकांश कृषि भूमि पहले ही लिंक एक्सप्रेस-वे में जा चुकी है। अब खेती के लिए बची हुई जमीन को औद्योगिक गलियारे (इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) के लिए अधिग्रहित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की कि यदि बची भूमि भी ले ली गई, तो वे पूरी तरह भूमिहीन हो जाएंगे। उन्होंने डीएम से न्यायहित में इस प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग की है। दूसरी ओर, जमीन देने के इच्छुक किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.