Mainpuri News: जनता दरबार: 4 घंटे में डीएम ने किया 150 शिकायतों का निस्तारण
मैनपुरी, जुलाई 13 -- Mainpuri News: जनता दरबार में डीएम को लेखपाल की झूठी शिकायत देने पहुंचे फरियादी को डीएम ने आड़े हाथों लिया। बाद में उससे दूसरा शिकायती पत्र लेकर उसकी समस्या के समाधान का भरोसा भी दिलाया। अस्पताल में गलत उपचार और गलत जांच रिपोर्ट की शिकायत पर डीएम ने सीएमओ से नाराजगी जताई और पीड़ित की मदद कराने के दिशा निर्देश दिए। सोमवार को डीएम के पास डेढ़ सौ से अधिक शिकायतें पहुंची। जिनका निस्तारण कराया गया। डीएम को शिकायत देने पहुंचे सहन निवासी सुधीर कुमार ने आरोप लगाया कि स्थानीय लेखपाल अमित चौहान उसकी जमीन की नापजोख नहीं कर रहा और नापजोख के लिए 30 हजार रुपये की मांग कर रहा है। डीएम ने तत्काल लेखपाल को फोन लगाया और कहा कि एक लेखपाल रिश्वत लेते हुए अभी पकड़ा गया है और जेल गया है। तुम क्यों अपनी नौकरी से खेल रहे हो। इस पर लेखपाल ने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.