मैनपुरी, अगस्त 7 -- Mainpuri News: अरे माई बताओ क्या समस्या है तुम्हारी। डीएम ने एक महिला से यह पूछा तो वह हाथ जोड़कर कहने लगी कि उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। यह सुनकर डीएम ने तत्काल लेखपाल को फोन लगाया और 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा। डीएम ने महिला से थाना दिवस में आने के लिए और समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी के पास 160 से अधिक शिकायतें आई। इनमें से 120 शिकायतें जमीनों पर अवैध कब्जे से जुड़ी पहुंची। किशनी थाना क्षेत्र की युवती जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर आई तो डीएम ने तत्काल एसडीएम किशनी को फोन लगाया और कहा कि यह लड़की पांच बार उनके पास आ चुकी है। वह खुद शिकायत की जांच करें और उसका निस्तारण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। डीएम ने युवती से भी कहा कि वह शनिवार को थाना दिवस ...