Mainpuri News: जनगणना मानदेय न मिलने से शिक्षकों में रोष
मैनपुरी, जुलाई 24 -- Mainpuri News: मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला संरक्षक सत्यवीर की अध्यक्षता में बीआरसी जागीर पर हुई। जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्य समस्या जनगणना मानदेय को लेकर रही, जो अब तक नहीं मिला है। जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून तक चला। प्रथम चरण के लिए नौ हजार रुपये मानदेय व 1200 रुपये प्रशिक्षण की धनराशि प्रगणक के रूप में कार्य करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को दिया जाना था। ब्लॉक अध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि जनगणना मानदेय की ग्रांट शासन द्वारा भेजी जा चुकी है लेकिन तहसील भोगांव के अधिकारियों और लिपिकों की लापरवाही और उदासीनता के चलते जो धनराशि जुलाई के द्वितीय सप्ताह में मिल जानी चाहिए थी वह अभी तक लंबित है। ब्लाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.