Mainpuri News: जंगली सूकर ने खेतों पर गए किसान पर बोला हमला
मैनपुरी, सितम्बर 23 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के जसराना रोड पर खेतों पर गए 70 वर्षीय किसान पर जंगली सूकर ने हमला बोल दिया। सूकर ने किसान को लहूलुहान कर दिया। किसान ने शोर मचाया तो लोग दौड़ पड़े। सूचना पाकर पहुंचे लोग घायल किसान को जिला अस्पताल ले आए। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। जंगली सूकर की खबर फैलते ही इलाके में डर और दहशत फैल गई है। वन विभाग से सूकरों को पकड़वाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। कस्बा के जसराना रोड निवासी 70 वर्षीय शोभाराम शर्मा मंगलवार की शाम पांच बजे खेतों से घर लौट रहे थे। तभी खेतों पर ही जंगली सूकर ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे वह वहीं गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। शोरगुल होने पर आसपास के लोग आए तो सूकर भाग निकला। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी तो परिजन मौके पर दौड़ पड़े। गंभीर अवस्था में शोभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.