मैनपुरी, अगस्त 19 -- Mainpuri News: खाद्य विभाग ने बुधवार को शहर में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। झम्मनलाल मंडी में एक दुकान पर छह हजार एक्सपायरी नमकीन के पैकेट मिले। जिन्हें नष्ट करा दिया गया। इसके साथ ही बर्गर एंड मोमोज प्वाइंट पर रंगीन चटनी का एक नमूना लिया गया। खराब चटनी नष्ट करा दी गई। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डा. श्वेता सैनी के नेतृत्व में बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह के साथ शहर के मैसर्स पन्नालाल झम्मनलाल मंडी के यहां छापेमारी की। यहां छह हजार पैकेट एक्सपायर्ड नमकीन बरामद हुई। जिसे नष्ट करा दिया गया। इसकी कीमत 24 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा गोदाम में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। संचालक को धारा 32 क...