मैनपुरी, जुलाई 8 -- Mainpuri News: सावन मास का पवित्र पर्व शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन किशनी से रामनगर होते हुए विशुनगढ़ जाने वाला करीब 10.50 किलोमीटर का मुख्य मार्ग पिछले छह वर्षों से बदहाली के आंसू रो रहा है। गड्ढों, कंकड़-पत्थरों और दलदल से भरे इस जर्जर मार्ग को लेकर क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और डीएम से मार्ग के अविलंब सुदृढ़ीकरण की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने केवल कुछ गड्ढों को भरकर खानापूर्ति कर दी है। स्थानीय निवासी धनंजय चौहान, बृजेश चौहान, निजामुद्दीन खान, सुरेंद्र राजावत, प्रवीन चौहान, अमर कठेरिया, वृंदावन प्रजापति आदि ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो वे कई गांवों के लोगों के साथ मिलकर मार्ग पर ही ...