Mainpuri News: छह अक्तूबर से शुरू होगी रामलीला, बैठक 4 को
मैनपुरी, अक्टूबर 2 -- Mainpuri News: मैनपुरी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला का शुभारंभ छह अक्तूबर मंगलवार को होगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक चार अक्तूबर को दोपहर 12 बजे रामलीला मंच पर होगी। इसमें लीला के दौरान होने वाले बड़े आयोजनों पर चर्चा की जाएगी। रामलीला आयोजन को भव्य बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह जानकारी देते हुए कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया ने पदाधिकारी और सदस्यों से समय से बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Rampur News: चार अक्टूबर से शुरू होगी श्री सनातन रामलीला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.