Mainpuri News: छत से गिरकर महिला की मौत, मचा कोहराम
मैनपुरी, जुलाई 19 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम तेजपुरा में शनिवार रात एक महिला का पैर फिसल गया और वह छत से गिर गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां रास्ता में महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम तेजपुरा निवासी 42 वर्षीय सरोज देवी पत्नी प्रमोद कुमार राजपूत गर्मी अधिक होने के चलते शनिवार रात छत पर पुत्री के साथ लेटी थी। तभी रात में अचानक वह कुछ सामान लेने के लिए नीचे उठी। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और छत से नीचे गिर गई। छत से गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। चीख पुकार होने लगी। ग्रामीणों की सहायता से महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक की पुत्री व पति का रो-रोकर बुरा हाल है। बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.