मैनपुरी, जुलाई 31 -- Mainpuri News: बेवर। कस्बा के मोहल्ला धनकरी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार रात अंजलि अपने पति संदीप को बेवर अस्पताल लेकर पहुंची। बताया कि उसके पति संदीप छत से नीचे गिरकर घायल हो गए हैं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ला धनकारी निवासी संदीप पुत्र मुकेश कुमार गुरुवार रात अपनी पत्नी व साली के साथ छत पर सोया था। गुरुवार रात 1 बजे वह लघुशंका के लिए छत के किनारे बैठ गया। इसी दौरान नींद का झोंका आने से वह नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय संदीप को शुक्रवार सुबह सीएचसी लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां परिजन सुबह होने पर जिला अस्पताल ले जाने की कहकर घर ले गए। शुक्रवार सुबह परिजन 6 बजे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान संदीप ने घर पर ह...