मैनपुरी, अगस्त 24 -- Mainpuri News: चौकी क्षेत्र के हरिपुर फुलैया गांव में हुई चोरी के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित कुलदीप पुत्र रामसिंह ने कुसमरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर उनके घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण, 40 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल फोन चुरा ले गए। पीड़ित का कहना है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित कर तहरीर दी गई थी, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पीड़ित लगातार चौकी के चक्कर काट रहा है, मगर उसे केवल आश्वासन देकर टालमटोल किया जा रहा है। सुनवाई न होने से हताश कुलदीप ने एसपी से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच, आरोपियों की पहचान और चोरी किए गए सामान की बरामदगी कराने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...