Mainpuri News: चोरी का वांछित आरोपी आभूषणों के साथ गिरफ्तार
मैनपुरी, अगस्त 10 -- Mainpuri News: नगर के मोहल्ला चौधरी में बीते माह हुई चोरी की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया। मोहल्ला चौधरी निवासी लक्ष्मी पत्नी अनेश कुमार के घर हुई चोरी के संबंध में कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी के निर्देशन में कस्बा इंचार्ज जयदीप सिंह की टीम ने पूर्व में घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को जेल भेजा था, जबकि दो आरोपी फरार थे। सोमवार को पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी गोलू उर्फ सुमित पुत्र सत्यपाल निवासी मोहल्ला चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.