मैनपुरी, सितम्बर 26 -- Mainpuri News: लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी हैं। कस्बा से निकलने वाला गंदा नाला लंबे समय से चोक होने से बारिश का पानी खेतों में भर गया। फसल बर्बाद होने से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान विशुदयाल शाक्य की 5 बीघा गोभी की फसल व एक बीघा मूली की फसल पानी भरने से बर्बाद हो गई। वहीं वीरेंद्र जाटव निवासी काजीहार व बंटी यादव निवासी बहता की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने कहा कि खेती उनके परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है। फसल नष्ट होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और रोजमर्रा के खर्च व परिवार के पालन-पोषण की चिंता बढ़ गई है। बेवर से निकलने वाला नाला किशनपुर गढ़िया, काजीहार व नगला ढांकन होते हुए काली नदी में जाकर मिलता है। किसानों का आरोप है कि बेवर से काजीहार तक नाला क...