Mainpuri News: चेतावनी तक सिमटा अतिक्रमण रोधी अभियान, लोग निराश
मैनपुरी, जुलाई 31 -- Mainpuri News: बेवर, द। एसडीएम मिथिलेश कुमार त्रिपाठी व सीओ रामकृष्ण द्विवेदी ने शुक्रवार को कर्मचारियों के साथ बस स्टैंड चौराहा पर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। शुक्रवार दोपहर बुलडोजर के साथ पहुंचे अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देकर अभियान की रस्म अदायगी कर दी। शुक्रवार को एसडीएम व सीओ ने हाईवे के दोनों तरफ बने नालों के ऊपर अतिक्रमण करने पर सामान को जब्त करने की चेतावनी दी। बुलडोजर देखकर अतिक्रमणकारियों में सुगबुगाहट तो हुई लेकिन अभियान के चेतावनी तक सिमट जाने से कस्बाइयों की अतिक्रमण से निजात की उम्मीद एक बार फिर फीकी पड़ गई। गुरुवार को डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कावड़ मार्ग के निरीक्षण के दौरान कस्बा के बस स्टैंड चौराहा पर अतिक्रमण को देखते हुए एसडीएम को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.