Mainpuri News: चालान करने पर दूधिया ने पुलिस पर लगाया रुपये छीनने का आरोप
मैनपुरी, सितम्बर 16 -- Mainpuri News: कार सवार पुलिसकर्मियों ने दूधिया के साथ मारपीट की और चालान काटने के नाम पर पांच हजार रुपये छीन लिए। डायल 112 पुलिस को दी गई इस सूचना ने सनसनी फैला दी। सूचना पर पुलिस ने जांच की तो मामला झूठा पाया गया। बिना हेलमेट जा रहे दूधिया का पुलिस ने एक हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काट दिया था। इससे नाराज होकर उसने पुलिस पर मारपीट कर लूटपाट करने का आरोप लगा दिया। एसपी ने सीओ कुरावली को पूरे मामले की जांच सौंप दी है। मंगलवार की शाम चौकी प्रभारी कोसमा मुकेश कुमार सिपाही नाहर सिंह, विजय कुमार सैनी और सौरभ के साथ लखई नहर पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर लखई निवासी दूधिया रामकिशोर पुत्र कामता प्रसाद अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ वहां से निकला तो पुलिस ने उसे रोक लिया। वह हेलमेट नहीं लगाए हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.