मैनपुरी, जुलाई 12 -- Mainpuri News: गली के आवारा कुत्ते ने चार वर्षीय बालक को काट लिया। परिजनों ने इसका ध्यान नहीं दिया। कुछ दिनों बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे को पानी में डर लगने लगा और उसके गले की आवाज बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले आए। जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम दलपुरा से जुड़ा है। यहां के निवासी सुशील कुमार का चार वर्षीय पुत्र आर्यन 15 दिन पहले घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसे गांव के आवारा कुत्ते ने काट लिया। परिजनों ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया तो कुछ दिनों बाद बच्चे की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। रविवार को परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए तो उसके शरीर में कुत्ते का जहर फैलने की पुष्टि हुई। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे सैफई मेडिकल कॉले...