मैनपुरी, जुलाई 9 -- Mainpuri News: किशनी विकासखंड की दर्जनों आशा बहुओं ने गुरुवार को चार माह से मानदेय न मिलने पर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मानदेय जारी कराने के नाम पर आशा संगनियों द्वारा आधा मानदेय मांगा जा रहा है। आशा संगिनी कहती हैं कि उन्हें हिस्सा सीएचसी पर भी देना पड़ता है। डीएम ने आशाओं की शिकायत को सुना और जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। गुरुवार को डीएम को शिकायत करने पहुंची आशा बहुंए रानी देवी, सरोज, पुष्पा देवी, पुष्पा, कुसमा देवी आदि ने कहा कि उन्हें चार माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय जारी कराने के नाम पर कुछ आशा संगिनी आधा मानदेय मांग रही हैं। आशाओं ने कहा कि मानदेय न मिलने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। रोजमर्रा की जर...