Mainpuri News: चार दिन पहले नाला में पड़े मिले शव की हुई शिनाख्त
मैनपुरी, अक्टूबर 18 -- Mainpuri News: नाले में पड़े मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई। चार दिन से मृतक का शव पोस्टमार्टम हाउस पर रखा था। रविवार को पहुंचे मृतक के परिजनों ने बागपत निवासी संजीव कुमार के रूप में शिनाख्त की। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित आरएस यादव हॉस्पिटल के निकट नाला में 14 अक्तूबर को एक युवक का शव पड़ा मिला था। कोतवाली पुलिस ने शव निकलवाकर पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर रखवाया था। मृतक के शव के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। रविवार को उसकी पहचान 40 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र राज सिंह निवासी पिचोखरा थाना बिनौली जनपद बागपत के रूप में हुई। मृतक के दो परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि संजीव कुमार मैनपुरी में लंबे समय से ट्रक चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.