मैनपुरी, जुलाई 18 -- Mainpuri News: दन्नाहार थाना क्षेत्र निवासी एक किसान की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना दन्नाहार के ग्राम नईगड़ी निवासी सुरेद्र सिंह शाक्य पुत्र रामप्रसाद टिंडौली स्टेशन से रेल में सवार होकर पखना जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और ग्राम बरौली के समीप चलती ट्रेन से गिर पड़े। ट्रेन से नीचे गिरने पर किसान के गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को रोता-बिलुखता छोड़ गया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...