Mainpuri News: घिरोर में बाजार से होकर गुजरते हैं भारी वाहन, रोक की मांग
मैनपुरी, अगस्त 3 -- Mainpuri News: उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष अनुज अग्रवाल के नेतृत्व में एसडीएम पियूष कुमार जायसवाल व नवागत तहसीलदार से भेंट की। इस दौरान व्यापारियों और आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में व्यापार मंडल ने बताया कि खाद्य पदार्थों की सैंपल जांच के नाम पर छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। ईमानदारी से व्यापार करने वाले छोटे दुकानदारों का उत्पीड़न न हो। बताया कि जब तक पॉलीथिन के उत्पादन और बाजार में उसकी उपलब्धता पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगेगा तब तक पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगाना असंभव है। ज्ञापन में कस्बा की सबसे गंभीर समस्या यातायात व्यवस्था को बताया। व्यापार मंडल ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.