मैनपुरी, जुलाई 21 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम रेढ़ापुर में जमीन पर सो रहे मां बेटे को रात 2 बजे के करीब सर्प ने डस लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। रात में ही मां बेटे को गंभीर अवस्था में सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां 5 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। मां की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मासूम बच्चे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के ग्राम रेढ़ापुर निवासी 26 वर्षीय गुड़िया पत्नी जितेंद्र कुमार अपने 5 वर्षीय पुत्र शिव के साथ घर में जमीन पर सो रही थी। रात 2 बजे के करीब अचानक एक जहरीला सांप वहां पहुंच गया और उसने दोनों को डस लिया। सांप ने दोनों को डसा तो गुड़िया की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में मां बेटे की हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग दोनों को सैफई अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जां...