Mainpuri News: घर में चारपाई पर सो रही विधवा की गोली मारकर हत्या
मैनपुरी, अगस्त 16 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम जोगराजपुर में 4 बीघा जमीन के विवाद में विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार को तड़के 3 बजे के करीब चारपाई पर सो रही विधवा को दो गोलियां मारी गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम जोगराजपुर निवासी 40 वर्षीय नीलम पत्नी स्वर्गीय राकेश कुमार अपने घर में सो रही थी। शनिवार को तड़के 3 बजे के करीब गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतका के भतीजे पर ही गोली मारने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि डेढ़ वर्ष पूर्व पति राकेश की मौत होने के बाद वह अपने घर में अकेली रह रही थी। उसके नाम 4 बीघा जमीन है। जिसे मृतका के जेठ का पुत्र अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। मृतका ने ऐसा करने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.