Mainpuri News: घर में घुसकर महिला और उसकी पुत्रियों पर बोला हमला
मैनपुरी, अक्टूबर 21 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहलादपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दबंग पड़ोसियों ने महिला और उसकी तीन पुत्रियों के साथ जमकर मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहलादपुर निवासी रानी देवी पत्नी संतोष कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि पुरानी रंजिश को लेकर 19 अक्टूबर की सुबह ग्रामवासी बदन सिंह पुत्र रामप्रकाश, अंशुल पुत्र बदन सिंह, टीकाराम, महेंद्र पुत्रगण रामप्रकाश तथा कौशल पुत्र अंशुल उसके घर आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला बोल दिया। आरोपियों ने उसके साथ और उसकी पुत्री निशा, दीक्षा और पूनम के साथ जमकर मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। निशा की आंख गंभीर रूप से चोटिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.