मैनपुरी, अगस्त 28 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसैना में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रक्षाबंधन के दिन युवक की मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसैना निवासी 32 वर्षीय रामू लोधी पुत्र जसवंत सिंह का शव शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे घर के बरामदे में फांसी के फंदे पर लटका मिला मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे उतरवाया। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। लेकिन परिजन कोई ठोस कारण नहीं बता सके।बताया गया है कि तीन दिन पूर्व मृतक की पत्नी रेखा खेतों से चारा लेने गई थी। तभी गांव किनारे ईसन नदी में बने चेकडेम से गिरकर घायल हो गई थी। घटना के...