मैनपुरी, सितम्बर 30 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम दिवनपुर साहिनी में घरेलू बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद में लाठी-डंडे चलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम दिवनपुर साहिनी निवासी पीड़ित कौशल किशोर पुत्र रघुवीर सहाय तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे घर के बंटवारे को लेकर उनके बेटों और बहुओं में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि बेटे शिवा, अंकित और उनकी पत्नियों प्रीति देवी व विनीता देवी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।कौशल किशोर को बचाने पहुंचे उनके दूसरे बेटे आशीष कुमार उर्फ कल्लू और बहू दीक्षा तिवारी के साथ भी ...