मैनपुरी, नवम्बर 7 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम वासक में घर की सफाई का कूड़ा जलाने को लेकर दो पड़ोसियों मे विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले व लोहे की रोड द्वारा हमले से एक महिला व दो युवक घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ग्राम वासक निवासी विपिन पुत्र आशाराम ने पुलिस को बताया कि बीते पांच नवंबर की शाम छह बजे उनकी माता कमलेश कुमारी घर की सफाई का कूड़ा बाहर जला रही थीं। तभी पड़ोस में रहने वाले अमित, अनार सिंह पुत्रगण सत्यप्रकाश, सत्यप्रकाश पुत्र बेचेलाल, कल्पना पुत्री सत्यप्रकाश आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से उनकी मां पर हमला कर दिया। जब वह तथा उसका भाई गौरव बचाने आया तो उन लोगों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा। इससे ती...