Mainpuri News: घरेलू विवाद को लेकर महिला पर हमला, मुकदमा दर्ज
मैनपुरी, अगस्त 5 -- Mainpuri News: घरेलू बातों को लेकर पति और जेठानी महिला के साथ मारपीट कर रहे हैं। दो दिन पूर्व महिला के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। परेशान होकर महिला थाने पहुंची और पति तथा जेठानी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मोती से जुड़ा है। यहां की निवासी देवकी ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसका पति देवेश पुत्र रन सिंह तथा जेठानी रूबी पत्नी राजपाल सिंह आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। घरेलू बातों को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा में पति समेत चार पर मुकदमा दो दिन पूर्व पति देवेश और जेठानी रूबी ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और घायल कर दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसे जान से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.